एक साथ आठ मेडिकल स्टोर नियमों का उल्लंघन करने पर सील, लाइसेंस किए सस्पेंड

जम्मू। नियमों का उल्लंघन करने पर एक साथ आठ मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया है। वहीं, इनके लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए। यह कार्रवाई ड्रग और फूड कंट्रोल विभाग की टीमों ने की। दवा की दुकानों में सीसीटीवी लगाने और कंप्यूटराइज्ड बिल देने सहित दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए यह कदम उठाया गया है।

इन दवा दुकानों पर की कार्रवाई

ड्रग और फूड कंट्रोल विभाग की टीमों ने क्षेत्र की दवा दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इस पर विभाग ने मैसर्स भगवती कैमिस्ट चौक चबुतरा जम्मू, मैसर्स जानवी मेडिकल स्टोर अप्पर बाजार जम्मू, मैसर्स पीएमजएके अप्पर बाजार, मैसर्स धर मेडिकेट सुभाष नगर, मैसर्स क्यूर फास्ट फार्मेसी कर्ण नगर श्रीनगर, मैसर्स मेडिकेयर कैमिस्ट कर्णनगर श्रीनगर, मैसर्स मिलेनियम फार्मेसी श्रीनगर और मैसर्स रायल कैमिस्ट श्रीनगर के खिलाफ कार्रवाई की।

इन सभी की दुकानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी ड्रग कंट्रोलर जम्मू मोहम्मद इकबाल पाला और डिप्टी ड्रग कंट्रोलर श्रीनगर निगत जबीन की देखरेख में की गई। उन्होंने सभी दवा की दुकानों को सरकारी निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने को कहा।

मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश

मेडिकल

विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा नहीं बेचने के सख्त निर्देश दिए हैं। एक ही पर्ची पर एक से अधिक बार दवा नहीं देने को भी कहा गया। उन्हें बताया गया कि पर्ची पर एक से अधिक बार लिखे जाने पर ही दोबारा दवा दी जाए। नशीली दवाओं के अवैध रूप से सेवन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए इन नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत