न्यू सहारा हॉस्पिटल का अवैध रूप से संचालन मिलने पर नोटिस चस्पा

रायबरेली। न्यू सहारा हॉस्पिटल का अवैध रूप से संचालन पाया गया है। इसके चलते अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

यह है मामला

महराजगंज-बछरावां रोड पर न्यू सहारा के नाम से अवैध हॉस्पिटल संचालित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसीएमओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में नोटिस चस्पा कर दिया है। अवैध अस्पताल के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महराजगंज में अवैध रूप से न्यू सहारा हॉस्पिटल संचालित पाया गया है। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। अस्पताल संचालक को पहले ही इस बारे में नोटिस दिया गया था लेकिन जवाब नहीं दिया। एसीएमओ अरविंद कुमार को भेजकर जांच कराई गई। अवैध संचालन पाए जाने पर अस्पताल में नोटिस चस्पा करा दिया गया है। संचालक के खिलाफ अवैध अस्पताल संचालित कराने के संबंध में केस दर्ज करवाया जा रहा है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज