पंजाब के कैमिस्टों ने आंख दिखाई

जालंधर: पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) दवाइयों की ब्रेकेज और एक्सपायरी पर लगने वाले जीएसटी के खिलाफ लड़ाई लडऩे की तैयारी में है। जालंधर में पीसीए की कार्यकारिणी की बैठक में संघर्ष की रणनीति को अमलीजामा पहनाया गया। पीसीए के कार्यकारी प्रधान जीएस चावला के मुताबिक, दवाइयों की ब्रेकेज और एक्सपायरी को वापस दवा निर्माता कंपनियों को भेजने से औसतन जीएसटी 12 प्रतिशत लगाकर भेजना पड़ता है, जिसका घाटा दवा विके्रताओं को सहना पड़ता है। उन्होंने दवाइयों की ब्रेकेज एक्सपायरी को नगर निगम के कचरे की श्रेणी में रखकर इसे जीएसटी मुक्त करवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखने की बात कही है।

पीसीए सचिव एवं एआइओसीडी के राष्ट्रीय उपप्रधान तथा उत्तर भारत के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के सामने समस्या रखी थी, मगर समाधान होता नहीं दिख रहा। उन्होंने बताया कि पंजाब में ड्रग लाइसेंस रीन्यू के लिए भी कड़ी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जबकि अन्य राज्यों में प्रक्रिया सुलभ है। केंद्र सरकार ने ड्रग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए केवल 3000 रुपये फीस जमा करवाने की व्यवस्था कर रखी है। पीसीए का प्रतिनिधिमंडल एफडीए कमिश्नर वरूण रूजम तथा ज्वाइंट कमिश्नर प्रदीप मट्टू से मुलाकात करेगा। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राज्य के 22000 के करीब दवा विके्रता चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करेंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत