पंजाब में मंहगी दवाओं के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Punjab: पंजाब (Punjab) में इन दिनों दवाओं के नाम पर लूट चल रही है। 700 रुपये कीमत का टीका (वैक्सीन) 17000 रुपये में बेचा जा रहा है और मात्र 40 रुपये की गोली 4000 रुपये में बेची जा रही है। पंजाब विधानसभा में विधायक डॉ चरणजीत के द्वारा यह मुद्दा उठाया गया। उन्होंने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से ये सिफारिश की केंद्र सरकार से कहे कि अत्याधिक महंगी दवाइयों के जरिये लोगों को ‘लूटना’ बंद किया जाए।

एमआरपी से अधिक दरों पर दवाओं की बिक्री से होने वाली लूट का मुद्दा उठाए (Punjab)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह के जवाब के बाद सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार को इस मामले की सिफारिश करने के लिए गैर-आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया। बलबीर सिंह ने अपने जवाब के दौरान चरणजीत सिंह द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव की सराहना की और कहा कि यह मुद्दा उनके दिमाग में पहले से ही था।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने भी यह मामला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के संज्ञान में लाया था, जो कुछ दिनों पहले पटियाला गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कैंसर की दवाओं को पहले ही विनियमित किया जा चुका है, लेकिन गैर-अनुसूचित दवाओं और ई-फार्मेसी को अभी तक विनियमित नहीं किया गया है।

अपने इलाके में जन औषिधि केंद्र खुलवाए

डॉ चरणजीत सिंह ने सदन में मौजूद सभी विधायकों से कहा कि वह अपने इलाकों में जन-औषधि केंद्र खुलवाएं, जिसके लिए रोगी कल्याण समितियों और रेडक्रॉस से मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में 25 जनऔषधि केंद्र चल रहे हैं और 16 अन्य की मंजूरी दे दी गई है।

असम में तीन हजार कफ सिरफ जब्त

https://medicarenews.in/news/35847

पंजाब सरकार कुछ सेवाओं को आउटसोर्स करेगी लेकिन किसी प्राइवेट कंपनी को मेडिकल टेस्ट संबंधी कोई ठेका नहीं दिया जाएगा। सरकार अस्पतालों में दवाएं और टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराने की ओर बढ़ रही है और जल्दी ही इसके परिणाम सामने आएंगे।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए