पकडे गए भ्रूण जांच लिंग के दलाल, डॉक्टर चला रहे हैं घिनौना धंधा

रोहतक। हरियाणा  के कई जिलों से लगातार लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ हो रहा है। इससे राज्य का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ का नारा खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।  कल देर शाम स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने दो दलालों को 15 हजार रुपये के साथ भ्रूण लिंग जांच करते पकड़ा है। टीम ने दिल्ली की टीम के साथ मिलकर गिरोह का भंडा फोड़ा। अल्ट्रासाउंड केंद्र के सीसीटीवी कैमरे डॉक्टर भी रुपये लेते नजर आया है। इनके सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

पीएनडीटी रोहतक नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला को भ्रूण लिंग जांच की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम तैयार की गई। भ्रूण लिंग जांच हरियाणा के नजदीकी राज्यों में कराई जा रही है। इसमें दिल्ली व उत्तर प्रदेश मुख्य हैं। सीमा से लगते क्षेत्र में सक्रिया गिरोह का भंडा फोड़ने के लिए टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दलालों से संपर्क किया। दलाल ने 45 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद टीम ने एक गर्भवती को तैयार किया।

दलाल ने गर्भवती को खरखौदा बुलाया। इसलिए सोनीपत टीम की भी मदद ली गई। यहां से दलाल गर्भवती को लेकर रोहिणी गया। यहां दलाल वंदना मिली। इसने रुपये लिए और जहांगीरपुरी क्षेत्र में गई। यहां दलाल हुसैन मिला। वह वंदना को वहीं छोड़कर खुद गाड़ी चलात हुए गर्भवती को एसबीआई कॉलोनी माडल टाउन ले गया। यहां बैर पहचान पत्र व दस्तावेज के उसका अल्ट्रासाउंड किया।

दोनों दलालों से 15 हजार रुपये बरामद किए गए। अल्ट्रासाउंड के सीसीटीवी में डॉक्टर सान्याल भी रुपये लेते नजर आ रहे हैं। दिल्ली की टीम में माडल टाउन के एसडीएम राहुल सैनी, पीएनडीएी नोर्थ ईस्ट दिल्ली नोडल आफिसर डॉ. सरिता, सोनीपत से डॉ. आदेश, डॉ. गिन्नी लांबा, रोहतक से डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. विकास दांगी, डॉ. विजय, नीरज, जोगेंद्र, दीपक शामिल रहे।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 12 views
    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 23 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 17 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 24 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 25 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए