पटना में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला आया सामने

पटना : बिहार स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को पटना के गुरहट्टा इलाके में मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध मामले का पता चला है। पीड़िता एक महिला है और स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम ने जांच के लिए उनके नमूने एकत्र किए हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक, महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण हैं और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में है।
उन्होंने कहा, “हमने मरीज के नमूने लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। वह होम आइसोलेशन में है और एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।”

इससे पहले, दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केरल में तीन मामले सामने आए थे। इसलिए, बिहार का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है और मेडिकल और नसिर्ंग स्टाफ, एएनएम (सहायक नर्स और दाई) और आशा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है।

नर्सों, दाइयों और आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों पर नजर रखने और किसी भी रोगी में बीमारी के लक्षण पाए जाने पर विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया है।

65 देशों में संक्रमण के 16,000 से अधिक मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक