पड़े पड़े एक्सपायर हो रही जेनेरिक दवाएं, जिम्मेदार कौन

बाराबंकी। लोगों को सस्ती दवाएं देने के लिए पीएम ने जन औषधि केंद्र की स्थापना की थी. सोचिए अगर डॉक्टर ही जेनेरिक दवाएं न लिखे तो क्या मरीज खुद से दवा खरीदने में सक्षम होगा।

बता दें कि पिछले पांच सालों से जिला महिला अस्पताल, हिंद अस्पताल व लखपेड़ाबाग में एक निजी केंद्र के अलावा हैदरगढ़ में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हैं।

इन केंद्रों पर लोग उस तरह से दवा खरीदने नहीं पहुंचे, जिस तरह से मेडिकल स्टोर पर पहुंचते हैं। ऐसे में जन औषधि केंद्रों पर दवाएं रखे-रखे एक्सपायर हो रही हैं। औषधि केंद्र जिला महिला अस्पताल के अंदर संचालित होने के बाद भी यह हाल है।

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत 1400 से अधिक प्रकार की जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं। जेनरिक दवाएं ब्रांड वाली दवाओं से कई गुना सस्ती पड़ती है। जेनरिक दवा को सॉल्ट के नाम से बेचा जाता है।

इस मामले में बात करते हुए जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि जिला महिला अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल के डॉक्टरों को जेनरिक दवाएं ही लिखनी चाहिए। इसे लेकर महिला अस्पताल के डॉक्टरों को पत्र जारी किया जाएगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस