पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा है एडेनोवायरस, 9 दिनों में 40 बच्चों की मौत

Adenovirus: पश्चिम बंगाल में इन दिनों एडेनोवायरस (Adenovirus) कहर बरपा रहा है। इस वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बीते 9 दिनों के भीतर एडेनोवायरस के कारण 40 बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को अस्पताल में भर्ती छह और बच्चों की मौत हो गई इसके साथ ही एडेनोवायरस से मरने वाले बच्चों की संख्या कुल मिलाकर 40 हो गई।

40 बच्चों की मौत की पुष्टि एडेनोवायरस (Adenovirus)

बीते घंटों में मरने वाले  सभी बच्चों का इलाज बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे सामान्य एडेनोवायरस लक्षणों के लिए किया जा रहा था। लेकिन बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही डॉक्टरों, विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत फ्लू जैसे लक्षणों के साथ भर्ती होने वाले बच्चों की विशेष देखभाल की जाए। बच्चे एडेनोवायरस से प्रभावित होने के लिए सबसे अधिक संवेदनशील हैं। आमतौर पर बच्चों में एडेनोवायरस में श्वसन और आंत्र नलिका में संक्रमण का कारण बनता है। डॉक्टरों का कहना है कि 0-2 साल की उम्र के बच्चों को संक्रमण का सर्वाधिक और 2-5 साल की उम्र वाले बच्चे को संक्रमण का अधिक खतरा होता है।

एडेनोवायरस के लक्षण 

एडेनोवायरस के सामान्य लक्षण फ्लू जैसे हैं, जिनमें सर्दी, बुखार, सांस लेने में समस्या, गले में खराश, निमोनिया और तीव्र ब्रोंकाइटिस शामिल हैं। वायरस त्वचा के संपर्क, हवा से खांसने और छींकने और संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैल सकता है। अब तक, वायरस के इलाज के लिए कोई अनुमोदित दवाएं या कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। डॉक्टरों की मानें तो 0-2 साल के उम्र के बच्चों को इससे संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वहीं 2-5 साल वाले बच्चों को इससे संक्रमण का अधिक खतरा होता है। वहीं 5-10 साल और इससे उपर के बच्चों में संक्रमण की आशंका कम होती है।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो ने विंग्स कंपनी की नकली दवाई का किया भंडाफोड़

https://medicarenews.in/news/35824

 

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन