पांच कैमिस्ट शॉप पर रेड, दवा बिल नहीं मिलने पर नोटिस

कामां, भरतपुर (राजस्थान)। औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर कस्बा कामां में मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। छापे की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर चले गए। टीम ने यहां पांच दवा दुकानों पर जांच की। इन दुकानों पर नशीली दवाओं की बिक्री का कोई बिल नहीं मिला। पता चला कि यहां दवाओं की बिक्री भी बिना डॉक्टर की पर्ची के की जा रही थी। इन दुकानों पर शिड्यूल एच-1 की दवाओं का रजिस्टर भी नहीं मिला। इन 5 दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा और लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि रोजाना मिल रही शिकायतों के आधार पर औषधि निरीक्षकों की टीम गठित कर एक साथ पांच मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की गई। इनमें खंडेलवाल मेडिकल स्टोर, शिव शक्ति मेडिकल स्टोर, वर्धमान मेडिकल स्टोर, अग्रसेन मेडिकल स्टोर व अंशिका मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई कर दवाइयों की जांच की। उधर, कामवन कैमिस्ट एसोसिएशन कामां के अध्यक्ष व सचिव ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर आगामी दो दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त