पानी में मिला मच्छर का लार्वा, तो घर आएगा नोटिस

वाराणसी में अब तक डेंगू के 280 मरीज आ चुके हैं। शहर में 208 और गांवों में 72 मरीजों को अभी तक अस्पतालों में भर्ती करके या घर पर ही इलाज चल रहा है। वहीं, वायरल फीवर से पीड़ित 10 हजार से ज्यादा मरीज जिले में रिपोर्ट किए गए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडे ने बताया कि वाराणसी के सभी डेंगू् हॉटस्पॉट इलाकों में नगर निगम और पंचायत राज विभाग के सहयोग से बचाव का काम जारी है।

वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है। शहर में डेंगू पर बढ़ती संख्या और अस्पताली अव्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस ने CMO ऑफिस की काफी खिचाई की है। आंदोलन भी छेड़ दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

110 सर्विलांस टीम खोज

पूरे वाराणसी जिले में 110 सर्विलांस टीम लार्वा की खोज में आज निकल चुकी हैं। CMO ने कहा कि यदि किसी के भी घर या द्वार पर जल जमाव में लार्वा पाया गया, तो मकान मालिक को नोटिस दिया जायेगा। उन लोगाें पर अर्थदंड भी लगाया जा सकता है। CMO डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि आज से डेंगू कंट्रोल के लिए शहर में 42 और गांवों में 68 टीमें तैनात हो रहीं हैं।

घर-घर में घुसकर मारेंगे लार्वा

टीम के लोग डेंगू प्रभावित इलाकों और घर-घर जाकर लार्वा के स्रोत को पूरी तरह से नष्ट करेंगे। जिन घरों में मच्छरों का लार्वा पाया जाएगा, वहां दवा का छिड़काव कर खत्म किया जाएगा।

साथ ही कई दिनों से घरों या आसपास जमा पानी में मच्छरों का लार्वा मिला तो घर के मालिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस थमाई जाएगी। ज्यादा दिनों तक पानी का जमा रहना डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित बीमारियों को आमंत्रण देती है। CMO ने कहा ”हमारी अपील है कि घर या आसपास के जगहों पर पानी इकट्ठा ही न होने दें। साफ-सफाई और स्वच्छता का खास ख्याल रखें। यही उपाय आपको अस्पताल जाने से बचाएगी।”

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 20 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा