पीएम मोदी ने दवा कंपनियों को दी चेतावनी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शीर्ष दवा निर्माता कंपनियो को मार्केटिंग की नैतिकता का सख्ती से अनुपालन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इन कंपनियों से डॉक्टरों को रिश्वत के रूप मे महिलाओं, विदेशी यात्राओं और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रलोभन देने से बाज आने की हिदायत दी है। पीएम मोदी ने यह बात नई दिल्ली में जॉयडस कैडिला, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स और वॉकहार्ट सहित कई शीर्ष दवा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कही। सरकार के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मार्केटिंग स्ट्रेटेजी (विपणन रणनीति) के तहत अनैतिक व्यवहारों संबंधित मुद्दा अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गया है, जिसने इसका संज्ञान लिया और कुछ शीर्ष दवा निर्माताओं को कॉल कर उनकी पीएम के साथ बैठक तय की। प्रधानमंत्री ने दवा निर्माताओं से स्पष्ट रूप से कहा है कि विपणन की नैतिक प्रथाओं का अनुपालन ना किया जाना, सरकार को एक सख्त कानून बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने इस बारे में एक वैधानिक प्रावधान (स्टॅचुटरी प्रोविजन) लाने के बारे में चेतावनी दी और यह संकेत भी दिया कि रसायन और उर्वरक मंत्रालय को इस पर काम करना शुरू करने के लिए कह दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक मे जॉइडस कैडिला के पंकज पटेल, टोरेंट के सुधीर मेहता और वॉकहार्ट के हैबिल खोराकवाला जैसे शीर्ष अधिकारियों के अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स के उच्चस्थ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह सारी कवायद एक एनजीओ द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद की जा रही है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया था कि इन कंपनियों द्वारा नियुक्त चिकित्सा प्रतिनिधि (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स अथवा एमआर) डॉक्टरों के साथ सीधे अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु संपर्क करते हैं। अक्सर उन्हें विदेशी यात्राओं, महंगे स्मार्टफोन और यहां तक कि महिलाओं के साथ संबंध बनाने जैसे रिश्वत और प्रलोभन देते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई बार ये एमआर कारों की खरीद, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी, ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर का भी भुगतान करते हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी