पीजीआई रोहतक में शुरू हुआ ट्रॉमा सेंटर

रोहतक। एक जनवरी 2018 से पीजीआई में बने धनवतंरी एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो गया है। दस वर्ष पहले इस भवन का शिलान्यास हुआ और चार वर्ष पूर्व बनकर ये तैयार हो गया था लेकिन डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ उपलब्द्ध न होने की वजह से ये ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो सका।

यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस के कुलपति डॉ ओपी कालरा की कड़ी मेहनत से हरियाणा का यह बहुप्रतीक्षित सेंटर शुरू हुआ है। पीएम योजना की मदद से इस पर करीब 50 करोड़ रूपए खर्च हुआ है। ट्रॉमा सेंटर में जनरल सर्जरी, ओर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी व सभी सर्जिकल संबंधी मरीजों का उपचार होगा। मेडिसन, छाती एवं टीबी रोग और बाल रोग विभाग की आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह ही पीजीआइ के इमरजेंसी विभाग में ही जारी रहेंगी।

ट्रॉमा सेंटर में ग्राउंड फ्लोर पर बनी हुई ओटी तीन रंगों में विभाजित है। इसमें लाल, पीले और हरे रंग शामिल हैं। लाल रंग में गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार किया जाएगा जबकि पीले रंग के ओटी में उससे कम और फिर हरे रंग की ओटी में सबसे कम। इन तीन रंगों में विभाजित ओटी में बेड की संख्या समान है।

धनवंतरी एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में दिल की धड़कन को चालू करने के लिए पांच इंफ्यूजन पंप की व्यवस्था की गई है। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने बताया कि यह ट्रॉमा सेंटर अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। इसमें जहां तीन टेस्ला की एमआरआइ मशीन लगी हुई है तो वहीं पर अत्याधुनिक एक्स रे मशीन भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कई बार दुर्घटनाओं में ऐसे घायल मरीज आते हैं जिनकी दिल की धड़कन बंद हो गई होती है लेकिन अगर कुछ समय के भीतर ही उन्हें इलेक्ट्रिक शॉट दिए जाएं तो उसे दोबारा से चालू किया जा सकता है।

ट्रामा सेंटर में स्टाफ की स्थिति

डॉक्टर : 41

नर्स : 130

सुरक्षाकर्मी : 30

सफाईकर्मी : 50

ट्रॉमा सेंटर की खास बातें

आपरेशन थियेटर : पांच, तीन माइनर ओटी और दो मेजर

वार्ड : एक, ट्रॉमा सेंटर की तीसरी मंजिल पर स्थापित।

वार्ड में बेड : 45, हर विभाग के मरीज के लिए अलग-अलग बेड

आइसीयू : एक

आइसीयू में बेड : 40, वर्तमान में कार्यरत- 20

वेंटिलेटर : 21, वर्तमान में दस

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी