पीठ के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगा आराम

नई दिल्ली: पीठ का दर्द कभी कभी असहनीय हो जाता है. गलत ढंग से बैठने से भी यह दर्द शुरू हो जाता है. अगर ये लंबे समय से आपको परेशान किए हुए है तो सावधान हो जाएं क्योंकि लंबे समय से होने वाला पीठ का दर्द गंभीर बीमारी की ओर भी संकेत करता है. इसीलिए बेहतर है कि समय रहते ही इस समस्या को दूर कर लिया जाए.

पीठ का दर्द न हो इसके लिए सबसे पहले बैठने के तरीके को तत्काल बदल दें. आरामदायक कुर्सी पर अगर लगातार बैठने की स्थिति रहती है तो बेहतर है कि रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठे. वहीं गर्दन को बीच बीच में दांये से बायें और बायें से दांये घुमाएं. वहीं संभव हो तो बीच में उठकर थोड़ा टहल लें. इससे मांसपेशियों में रक्त का बहाव ठीक हो जाता है. अधिक देर तक बैठे रहने से रक्त का बहाव प्रभावित होता है जो आगे चलकर समस्या को गंभीर बना देता है और अन्य बीमारियों को जन्म देता है.

बेहतर यही है कि रोज अगर 25 मिनट योगा करें तो इस तरह की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलता है. वहीं खानपान पर ध्यान न देने से भी पीठ के दर्द की समस्या होती है. जो लोग भोजन में कैल्शियम मात्रा का ध्यान नहीं देते हैं उन्हें इस तरह की समस्या अधिक होती है. इसलिए बेहतर है कि भोजन में विटामिन डी की मात्रा बढ़ा दें. दूध और डेयरी उत्पादों में विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसलिए दिनभर में दूध जरूर पीएं. दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं. एक उम्र के बाद यानि लगभग 40 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसलिए जो लोग 40 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें इसका खास तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है.

मांसपेशियों की मजबूती के लिए फलों का सेवन करें. नारियल के तेल की मालिश से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं. सर्दियों के मौसम में धूप में कुछ देर जरूर बैठें. धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है. धूप लेने से शरीर के कई तरह के रोग दूर होते हैं.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट