पुरानी दवा में फेरबदल, नया कॉम्बिनेशन ज्यादा असरदार

चंडीगढ़। एड्स की पुरानी दवाओं में फेरबदल कर दिया गया है। नया कॉम्बिनेशन ज्यादा असरदार है। इसके साइड इफेक्ट भी कम हैं। सरकार ने एड्स की पुरानी दवाओं के नए कॉम्बिनेशन को देशभर के आरटी सेंटर पर जल्द मुहैया कराने को कहा है। नई दवा के कॉम्बिनेशन के लिए दवा कंपनी को इंडेंट दे दिया गया है। मार्च से देश के सभी एआरटी सेंटरों पर यह नई दवाएं उपलब्ध होंगी। इस बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि मौजूदा समय में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को टेनोफोविर, जीडोवुडीन और स्टीव डायन दवा दी जा रही है। इसमें बदलाव करते हुए टीएलडी (टेनोफोविर, लैमीवुडीन और डोलग्रेविर) के कॉम्बिनेशन को लागू करने का निर्णय लिया गया है। मरीजों पर इन दवाओं का असर तेजी से होगा। इसके अलावा पुरानी दवाओं की तुलना में इन दवाओं से साइड इफेक्ट का खतरा भी बेहद कम है। नए कॉम्बिनेशन की दवा बाजार में उपलब्ध है, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा होने के कारण वे मरीजों की पहुंच से दूर हैं। सरकार ने नए कॉम्बिनेशन के बेहतर परिणाम देखते हुए उसे एआरटी सेंटर पर मुहैया कराने का निर्णय लिया। गर्भ में पल रहे बच्चे को एड्स से बचाने के मामले में चंडीगढ़ देश के पांच टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। पहले चार नंबर पर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, केरल हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में एचआईवी पॉजिटिव मां के गर्भ में पल रहे बच्चे को संक्रमण होने का खतरा समाप्त हो चुका है। कारण, यहां शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का मानक के अनुसार तय समय पर एचआईवी की जांच का होना है। चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वनिता गुप्ता ने बताया कि 2020 दिसंबर तक मां से बच्चे में संक्रमण की दर को पूरे देश में शून्य पर पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए देश में प्रत्येक गर्भवती महिला का एचआईवी और सिफलिस टेस्ट होनी जरूरी है। हर साल देश में लगभग तीन करोड़ महिलाएं गर्भधारण कर रही हैं, लेकिन उनमें से 2.4 करोड़ की ही जांच हो रही है। बची संख्या ही संक्रमण का कारण बन रही है। इस संक्रमण को व्यापक जागरूकता और शत-प्रतिशत एचआईवी टेस्टिंग से ही रोका जा सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ में 26 टेस्टिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। कम्युनिटी सेंटर बेस्ड स्क्रीनिंग व घर-घर जाकर टेस्ट करने की सुविधा भी दी जा रही है। नाको के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि चंडीगढ़ के परिणाम बेहद संतोषजनक हैं। अपनी उपलब्धि के आधार पर वह तमिलनाडु, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और केरल के समकक्ष आ गया है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत