पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से मिलीं नशीली दवाइयां

बहादुरगढ़। हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल परिसर से पुलिस का स्टीकर लगी एक गाड़ी से नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। गाड़ी से दवाइयां निकालते हुए पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार भी किया है। गाड़ी की पिछली सीट पर थैली और डिब्बे में नशीले इंजेक्शन और खांसी की दवा की शीशियां रखी हुई थीं। इनमें बिपरीनार्फिन और एविल के इंजेक्शन और ऑनरकस कफ सिरप की काफी शीशियां शामिल हैं। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. मुकेश इंदौरा का कहना कि बरामद दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी की हैं और बिना लाइसेंस के इन्हें नहीं बेचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ये दवाइयां दर्द में राहत देती हैं और नशे के तौर पर भी इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस ने भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर गाड़ी से दवाइयों को जब्त किया है। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाइयों की लिस्ट बनाकर पुलिस को सौंप दी है। ड्रग इंस्पेक्टर अमित धनिवाल ने बताया कि ये दवाइयां बिना लाइसेंस के नहीं बेची जा सकती। इन्हें बेचने के लिए बिल और लाइसेंस होना जरूरी है, लेकिन मौके पर न तो बिल मिला है और न ही लाइसेंस। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और ऐसी दवाइयां डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही लाइसेंस धारक बेच सकता है।
पुलिस ने फिलहाल इस घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पकड़े युवक से जब्त दवाइयों और गाड़ी के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को ये भी पता करना है कि ये गाड़ी नागरिक अस्पताल में कैसे पहुंची और गाड़ी किसकी है और ये दवाइयां कहां से लाई गई हैं। बता दें कि नागरिक अस्पताल के पास दवाइयों की कई दुकानें हैं। हो सकता है उन्हीं में से किसी के तार इन नशीली दवाइयों से जुड़े हुए हों। इन दवाइयों की कीमत वास्तव में ज्यादा नहीं होती, लेकिन जब नशे के लिए इस्तेमाल होती हैं तो इनकी कीमत हजार रुपए तक पहुंच जाती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन