पुलिस के लिए पहेली बने नकली दवा का सौदागर

प्रयागराज । नकली दवा का सौदागर अनुपम गोस्वामी प्रयागराज की पुलिस के लिए एक पहेली बनकर रह गया है। करीब तीन माह बाद भी पुलिस सिर्फ उसके नाम-पता के अलावा उसके बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। यह तब है जब फरार अनुपम गोस्वामी के पीछे खुल्दाबाद पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स टीम लगी है। लेकिन उसके शातिर दिमाग ने पुलिस की सारी कवायद पर पानी फेर दिया है। मालूम हो कि खुल्दाबाद पुलिस ने एक चार पहिया वाहन पर लदी लाखों की नकली दवा बरामद की थी। इसके बाद वाहन चालक की निशानदेही पर अतरसुइया स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर लाखों की दवा पकड़ी थी। करीब डेढ़ माह बाद अनुपम के भाई की गिरफ्तारी के बाद अतरसुइया में ही चार गोदाम में छापेमारी कर डेढ़ करोड़ से अधिक की दवा बरामद की गई थी। इसमें काफी दवा नकली थी। फरार होने के बाद अनुपम गोस्वामी की कई लोगों ने पुलिस से बचाने के लिए उसकी मदद की। न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पूरी रणनीति बनाई, लेकिन भनक पुलिस को लगी तो उसने कचहरी के आसपास जाल बिछा दिया, जिस कारण अनुपम और उसके मददगार विफल हो गए। अनुपम के मददगार कौन हैं, इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद सब कुछ सामने आएगा। दरअसल अनुपम गोस्वामी कितना शातिर है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका भाई तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन वह ऐन मौके पर भाग निकला। अनुपम के भाई अनुराग को पुलिस ने बाई का बाग के जिस होटल से गिरफ्तार किया था, यहां अनुपम भी मौजूद था। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पांच मिनट पहले वह यहां से निकल गया था। दरअसल खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि फरार अनुपम गोस्वामी की लगातार सुरागरसी की जा रही है। उसके बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं, जिस पर काम भी चल रहा है। जल्द ही सफलता मिलेगी।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी