पुलिस देख भागे तस्कर, कार में मिला नशीली दवाओं का जखीरा

गोंडा (उप्र)। पुलिस ने शहर के सद्भावना चौराहे के पास एक कार से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को देख तस्कर कार छोडक़र फरार हो गए। पुलिस को कार से 1500 से अधिक नशीले इंजेक्शन व टैबलेट मिले है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन- दवाइयों को सीज कर दिया है, जबकि इंडिका कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि चौकी प्रभारी सद्भभावना दिलीप कुमार उपाध्याय चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग नशीले इंजेक्शन-दवाइयों को तस्करी के जरिए गोंडा लाए हैं। तभी पुलिस को एक इंडिका कार आती दिखाई पड़ी जिसे रोका गया तो कार सवार कार को वहीं छोड़ भाग निकले। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 1500 लेजिसिक इंजेक्शन व 250 से अधिक नशीली टेबलेट बरामद की है। इन्हें सीज कर दिया गया है। पुलिस बरामद कार को कोतवाली ले आई है।
पुलिस का कहना है कि कार पंजीयन नंबर के अधार पर नशे के कारोबार करने वाले का पता चल गया है। खादी की आड़ में नशीले इंजेक्शन व नशीली दवाइयों को कारोबार चल रहा था। नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद होने पर हरकत में आई पुलिस ने इसके कारोबारी की तलाश में फैजाबाद रोड के कई ठिकानों पर छापा मारा। मगर कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े खादीधारी समेत इस रैकेट के सभी लोगों को खंगालने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाशी के बाद पता चल सकेगा कि कारोबार से जुड़े लोग कहां से इन दवाइयों को तस्करी करके ला रहे हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट