पुलिस ने 32710 नशीली गोलियों समेत 5 तस्करों को किया काबू

फतेहाबाद। जिला पुलिस ने टोहाना, रतिया व भट्टू से 3 अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को नशे की टेबलेट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस की टीम ने गांव खूनन में बाइक सवार दो युवकों को नशे की 19 हजार 800 टेबलेट सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला के मलकपुर निवासी हरदीप सिंह व करनाल के सफीदो रोड असंध निवासी कुलजिंद्र सिंह उर्फ बिंदू के रुप में हुई है। नागपुर चौकी प्रभारी एसआई बलदेव सिंह टीम के साथ गांव खूनन में टी प्वाईंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों काे रोक कर चेकिंग की तो उनके पास ट्रामाडोल साल्ट की नशे की 19 800 टेबलेट मिली। सदर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पिट्ठू बैग में हजारों नशीली गोलियां छिपाकर बाइक पर जा रहे थे। इन नशीली गोलियों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रेलवे फाटक बलियावाला के नजदीक बाइक सवार दो युवकों असंध के बिंदराला निवासी जसविंद्र सिंह व निशान सिंह को काबू किया। पुलिस ने इनके कब्जे एक पिट्ठू बैग से ट्रामाडोल हायड्रोक्लोराइड नामक 7 हजार नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने इनके कब्जे से 32710 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। डीएसपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम गांव बनावाली से चबरवाल की तरफ गश्त पर थे। उसी दौरान पुलिस ने गांव चबरवाल के पास सीताराम निवासी ढाणी सदलपुर जिला हिसार को काबू कर उसकी तलाशी उपरांत उसके कब्जे से 5910 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 14 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त