पेट गैस और दर्द की नकली दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर सील

गाजियाबाद। पेट गैस और दर्द की नकली दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर को सील करने का मामला प्रकाश में आया है। औषधि सुरक्षा विभाग की टीम ने शास्त्रीनगर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और भारी मात्रा में नकली दवाएं तथा नशे के इंजेक्शन बरामद किए। पता चला है कि नकली दवाओं की खेप उत्तराखंड से आई थी। दुकान से तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ की फॉरेसिंक लैब में भेजे हैं और दुकान को सील कर दिया है।

यह है मामला

औषधि सुरक्षा विभाग के निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सूचना के तहत शास्त्रीनगर स्थित पाल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। टीम ने मौके से भारी मात्रा में पेनटॉप-डीएसआर कैप्सूल और अल्ट्रासेट टैबलेट के बॉक्स बरामद किए हैं।

हैरानी की बात है कि दोनों दवाओं की पैकिंग असली जैसी है, लेकिन दवाएं नकली हैं। मेडिकल स्टोर के संचालक नरेंद्र कुमार के अनुसार यह दवाएं उसने गोविंदपुरम के परवेज नाम के व्यक्ति से सस्ती दरों पर खरीदी गई थी। परवेज ने दवाओं के नकली होने के बारे में भी बताया था। आरोपी परवेज की तलाश की जा रही है। टीम ने मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में एलर्जी और नशे में इस्तेमाल होने वाले एविल इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR