पेरासिटामोल जैसी आम दवाइयां भी आज से हो गई महंगी, आपको अपनी जेब करनी होगी ढीली

नई दिल्ली। पेरासिटामोल जैसी आम दवाइयां भी आज 1 अप्रैल से महंगी हो गई हैं। इसके चलते आप सबकी जेब पर असर पडऩे वाला है। भारत में 800 से ज्यादा दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने होलसेल प्राइस इंडेक्स में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत कई दवाओं की कीमतें अब बढ़ जाएंगी।

इन दवाओं की कीमतों में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके तहक राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची में 0.0055 प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं जो कि रोजमर्रा की आम समस्याओं में काम आती हैं।

इन दवाओं के बढ़े दाम

पेरासिटामोल की कीमतों 130 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, ये एक ऐसी दवा है जो कि बुखार समेत कई बीमारियों में होने वाले इस लक्षण को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होती है। इसकी कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

पेनकिलर और एंटीबायोटिक भी महंगी

पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफेक्शन की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। पेनिसिलिन जी 175 प्रतिशत महंगा हो गया है । एज़िथ्रोमाइसिन और कुछ अन्य दवाएं भी महंगी हो गई हैं। इसके अलावा भी इस लिस्ट में कई स्टेरॉयड भी शामिल हैं।

इन दवाओं के भी बढ़ गए दाम

वहीं, एक्सीसिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ये 18-262 प्रतिशत बढ़ी है और इनमें शामिल है ग्लिसरीन और प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सहित सॉल्वैंट्स। ये 263 प्रतिशत से 83 प्रतिशत महंगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ इंटरमीडिएट्स दवाओं की कीमतें भी 11 प्रतिशत से 175 प्रतिशत के बीच बढ़ी हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए