अवैध मेडिकल स्टोर और फर्जी डॉक्टरों पर छापेमारी, दवाइयां जब्त

हैदराबाद। अवैध मेडिकल स्टोर और फर्जी डॉक्टरों पर डीसीए (ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन) तेलंगाना ने छापेमारी की है। नगरम, कीसरा मंडल, मेडचलमलकजगिरी जिले और गाचीबोवली, सेरिलिंगमपल्ली मंडल, रंगा रेड्डी जिले में रेड कर अवैध क्लीनिक और अवैध रूप से स्टॉक की गई दवाओं के मामले पकड़े हैं।

अधिकारियों ने छापे के दौरान क्लीनिकों में स्टेरॉयड के साथ-साथ एंटीबायोटिक्स जब्त किए। इस दौरान 18,000 रुपये का दवाओं का स्टॉक भी जब्त किया गया।

20,000 रुपये का दवाइयों का स्टॉक जब्त

निज़ामपेट, बाचुपल्ली मंडल में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बिना ड्रग लाइसेंस के अवैध रूप से चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने इस स्टोर पर छापामारी कर 20,000 रुपये का दवाइयों का स्टॉक जब्त कर लिया है।

डीसीए अधिकारियों को बिक्री के लिए भारी मात्रा में दवाओं के अवैध भंडार का पता लगा। परिसर में बिक्री के लिए एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, उच्च रक्तचाप रोधी दवाएं, एनाल्जेसिक, अल्सर रोधी दवाएं, कफ सिरप, मधुमेह रोधी दवाएं आदि सहित लगभग 21 प्रकार की दवाएं बिक्री के लिए रखी हुई मिली।

आयुर्वेदिक दवाइयां भी जब्त

अवैध मेडिकल स्टोर

डीसीए ने पटानचेरु में भी एक जगह पर छापेमारी की। यहां अत्यधिक कीमत वाली एंटीफंगल दवा एलोज़ोल 100 कैप्सूल जब्त किए गए। एक अन्य मामले में, भ्रामक विज्ञापनों के जरिए बेची जा रही कुछ आयुर्वेदिक दवाइयां भी जब्त की गईं। यहां से अश्वगंधा चूर्ण के स्टॉक जब्त किए गए।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी