पैरासिटामोल समेत 34 दवाओं के सैंपल फेल

सोलन। देशभर में बनने वाली पैरासिटामोल समेत 34 दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। इनमें से 16 ऐसी हैं जो हिमाचल में बनी हैं। ड्रग अलर्ट में किडनी, हार्ट, गर्भवती महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड व हाई बल्ड प्रैशर सहित अन्य कई रोगों की दवा का परिणाम खराब आया है। ड्रग अलर्ट में सिरप, इंजेक्शन, क्रीम, गोलियां और कैप्सूल शामिल हैं। उद्योगों में निर्मित इन खराब दवाओं के बैच को तुरंत नष्ट करने का आदेश है।
केंद्रीय दवा मानक कंट्रोल प्राधिकरण (सीडीएससीओ) के अनुसार हिमाचल के नालागढ़ की वीआइपी फार्मास्यूटिकल की टेलकोनोल-20एमजी दवा चेन्नई में, झाड़माजरी बद्दी के और्य हेल्थकेयर कंपनी का इंजेक्शन सेफ्ट्राक्षोन कोलकाता में, नालागढ़ स्थित थियोन फार्मास्यूटिकल में निर्मित डिकलोफिनैक सोडियम टैबलेट चंडीगढ़ में, कांगड़ा में स्थित सिवरोन फार्मास्यूटिकल की दवा ऑर्थो सोल टैबलेट चंडीगढ़ में, वीआइपी फार्मास्यूटिकल नालागढ़ की दूसरी दवा मिथाइलकोबलामिन अल्फा लिपाइक एसिड, फोलिक एसिड दवा चंडीगढ़ में, सिरमौर में स्थित कंसकैफ इडिया कंपनी में निर्मित फिरोस एसकोरबेट फोलिक एसिड और जिंक सल्फेट टैबलेट जांच में फेल पाई गई।
सिरमौर की ही सनवेट हेल्थकेयर में निर्मित पैंटोप्रोजोल डोंप्रीडोन एसआर कैप्सूल चंडीगढ़ में फेल हुआ। बद्दी के यूनाइटल फोर्मोलेशन में निर्मित रेबप्रैजोल इंजेक्शन को चंडीगढ़ लैब में फेल पाया गया। कांगड़ा के सीएमजी बॉयोटैक की दवा टेक्रोलिमस कैप्सूल, ऊना के मेहतपुर की स्टैनफोर्ड कंपनी में निर्मित मल्टीविटामिन एलिमेंटल आयरन कैप्सूल का सैंपल भी फेल हुआ है। सोलन के बॉयोजेनेटिक ड्रग्स में निर्मित टरबुटेलाइन सल्फेट सिरप, सोलन के नालागढ़ स्थित थियोन फार्मास्यूटिकल में निर्मित अटोरवास्टाटिन टैबलेट, सिरमौर के जी लैबोरेट्री में निर्मित क्लोरोडाइन क्रीम, इसी कंपनी में निर्मित आयरन सक्रोज इंजेक्शन, बद्दी के कान्हा बॉयोजेनेटिक में निर्मित इजीसर्टन 80 टैबलेट, सिरमौर की ऐथेंस लाइफ सांइस उद्योग में निर्मित इजीसर्टन 40 टैबलेट का सैंपल परीक्षण में फेल पाया गया है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार