प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को 12 साल की कैद

मनगवां (उप्र)। प्रतिबंधित व नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किए गए दोषी को जिला अदालत ने 12 साल की कैद की सजा का सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी सेक्टर-38 निवासी अशोक कुमार है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम 19 जुलाई वर्ष 2017 को सेक्टर-38 बी स्थित स्लिप रोड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक अंबाला रोड की तरफ से हाथ में लिफाफा लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह वापस मुडक़र तेज कदमों से चलने लगा। इससे पुलिस को शक हुआ। युवक को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे अब सजा सुनाई है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस