प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए खड़े दो युवक गिरफ्तार

बिश्रामपुर (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे के लिए उपयोग की जाने वाली 117 नग कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी को मुखबीर से सूचना मिली कि जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू व सहजाद खलीफ नामक दो युवक सफेद रंग की बाइक पर नशीली दवाओं को बेचने के लिए दतिमा रेलवे ओवरब्रिज के पास ग्राहक की तलाश में खड़े है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपितों को पकडऩे के लिए संबंधित स्थल पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर ग्राम दतिमा के ओवरब्रिज के पास ग्राहक की तलाश में खड़े दोनों संदेही युवक बाइक से रामनगर-सोहागपुर की ओर मेन रोड से भागने लगे। स्थिति को भांप कर चौकी प्रभारी ने विश्रामपुर पुलिस को घेराबंदी करने की सूचना दी। करंजी पुलिस वाहन का पीछा करने के दौरान ग्राम रूनियाडीह मीडिल स्कूल के पास बाइक चालक अपने पीछे बैठे साथी जितेन्द्र शुक्ला को नीले रंग के डब्बे के साथ उतारकर वहां से बाइक को तेजी से दौड़ाकर सूरजपुर की ओर भागने लगा। करंजी पुलिस ने आरोपित जितेन्द्र शुक्ला को हिरासत में लेकर अन्य पुलिस स्टाफ को भागे दूसरे आरोपित को पकडऩे रवाना किया। आरोपित जितेन्द्र शुक्ला के पास नीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में 117 नग नशीली ओनेरेक्स कफ सिरप को जब्त किया गया। बाइक के साथ फरार दूसरे आरोपित सहजाद खलीफ को थाना विश्रामपुर के पेट्रोलिंग पार्टी एवं करंजी पुलिस की टीम ने पीछा कर सूरजपुर के कब्रिस्तान मोहल्ला के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया और उसके कब्जे से नशीली दवा परिवहन करने में प्रयुक्त बाइक क्रमांक सीजी 15 डीडी 9891 जब्त किया।
मामले में दोनों आरोपित जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू निवासी जेलपारा, थाना सूरजपुर एवं सहजाद खलीफ निवासी कब्रिस्तान मोहल्ला सूरजपुर के विरुद्घ धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन