प्रतिबंधित की खेप समेत तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन की खेप समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की टीम ने ड्रग तस्कर के पास से 300 एविल इंजेक्शन की खेप बरामद की है।

यह है मामला

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिहार से इंजेक्शन लाकर कावंटिया सर्किल पर नशा करने वाले लोगों को बेचता है। सहायक औषधि नियंत्रक महेंद्र जोनवाल और औषधि नियंत्रण पूनम महिंद्रा ने भ_ा बस्ती पुलिस को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सहायक औषधि नियंत्रक महेन्द्र जोनवाल के अनुसार सूचना के तहत टीम ने कावंटिया सर्कल पर घेराबंदी की। एक युवक वहां पहुंचा। वह एक सफेद कट्टा लेकर सर्किल पर घूम रहा था। संदेह होने पर पुलिस और दवा विभाग की टीम ने युवक को दबोचा और उसकी तलाशी ली। युवक के पास कट्टे में एविल इंजेक्शन की खेप बरामद हुई। इसमें कुल 300 इंजेक्शन और सीरिंज मिली। बरामद इंजेक्शन के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भिजवाया है।
बताया गया कि आरोपी युवक मोहम्मद रजा हुसैन बिहार का रहने वाला है। यहां भट्टा बस्ती में किराये का कमरा लेकर रहता है। एक दिन पहले ही ये बिहार से यहां इंजेक्शन की खेप लेकर आया था। इन इंजेक्शन को यही महंगे दाम पर बेचता है या इसे आगे सप्लाई करता था।

गौरतलब है कि जब किसी मरीज को अचानक शरीर में किसी चीज से एलर्जी हो जाती है तो उसे कंट्रोल करने के लिए इन इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हंै। ये इंजेक्शन बाजार में केवल डॉक्टर की लिखी पर्ची पर ही मेडिकल स्टोर पर बिक्री होते है। बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत 5 से 8 रुपए के बीच होती है।

 

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR