प्रतिबंधित दवाओं की नौ हजार गोलियों सहित काबू

रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार की सुबह दशहरा मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से प्रतिबंधित दवाओं की नौ हजार गोलियां बरामद कर पुलिस ने संबंधित थाने में केस दर्ज कर किया है। आरोपितों की पहचान प्रभजीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपित मनप्रीत सिंह फरार हो गया।

सब इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोपोके स्थित चक मिश्री गांव निवासी प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ और उसके मामा का लड़का अजनाला स्थित तला सोड़ियां गांव निवासी मनप्रीत सिंह कार में सवार होकर किसी तस्कर को नशे की खेप देने पहुंच रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दशहरा मैदान के पास नाकाबंदी करदी। संदिग्ध परिस्थितियों में कार में सवार दोनों को आते देख रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान कार से प्रतिबंधित दवाओं की नौ हजार गोलियां बरामद की गई। इस दौरान आरोपित मनप्रीत सिंह फरार हो गया। जबकि, प्रभजीत सिंह को काबू कर लिया।

थाना खलचियां की पुलिस ने लाक डाउन के दौरान अलग अलग गांवों में छापामारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद की है। नवनियुक्त मुखी सब इंस्पेक्टर बलजिदर सिंह औलख ने कहा कि पुलिस ने गांव जस्सोनंगल से 1080 किलो लाहन, सुखदेव सिंह निवासी गांव कलेर घुमान से 250 किलो लाहन बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला से अश्लील हरकतें करने वाला नामजद कैंटोनमेंट थाने की पुलिस ने महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ हरविदर कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित घुमियारांवाला बाजार निवासी बलकार सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बलकार सिंह अकसर उनके इलाके में रहने वाले अपने भाई के घर आया करता था। कुछ दिन पहले आरोपित ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। हेरोइन सहित गिरफ्तार

गेट हकीमां थाने की पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार की देर रात काबू कर 80 ग्राम हेरोइन बरामद की। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान अनगढ़ स्थित नीवां पासा निवासी मंजीत सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपित मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 18 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई