प्रतिबंधित दवाओं समेत फार्मा मालिक गिरफ्तार 

जालंधर । पुलिस ने फगवाड़ा गेट स्थित हुक्म चंद मार्केट में यूनिक फार्मा नामक दवा स्टोर से लाखों की प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर दुकान संचालक पुनीत कपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पुनीत कपाही के मोनिका टावर की बेसमेंट में स्थित गोदाम में भी छापेमारी की और वहां से भी बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।

पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ नवरत्न कालिया और तरुण कालिया को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानेदी पर दिलकुशां मार्केट में मित्तू मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया था। उनकी निशानदेही पर ही हुक्म चंद मार्केट में रेड कर 107011 गोलियां, 1500 टीके, 29000 कैप्सूल और बिना लेबल की 109 शीशियां बरामद की गई हैं। मार्केट में इनकी कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुनीत को रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि वो इतनी बड़ी खेप कहां से लाता था और किसको देता था। बता दें कि तीन दिन के भीतर ही पुलिस ने दिलकुशां मार्केट और हुक्म चंद मार्केट में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इससे पहले भी पुलिस कई बार छापेमारी कर ऐसी दवाएं बरामद कर चुकी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि शहर में लगातार प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई आ रही है और पुलिस छोटे-मोटे सप्लायर को ही पकड़ पाई है। मुख्य सप्लायर के बारे में पुलिस के पास अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना था कि पकड़े गए स्टोर मालिकों के जरिए बड़े सप्लायर तक पहुंचकर सारा नेटवर्क ब्रेक किया जाएगा। बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं को बेचने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पहले पकड़े गए तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़