मेडिकल स्टोर पर कस्टम विभाग ने की रेड 

जौनपुर। कस्टम विभाग वाराणसी की टीम ने शहर की मेडिकल एजेंसियों पर छापेमारी की। कई मेडिकल संचालक मौके पर दवाओं के बिल नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने उन्हें एक सप्ताह के अंदर बिल दिखाने को कहा है। कागजात न दिखाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बांग्लादेश की सीमा पर कस्टम विभाग ने प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की थी, जिसके तार जौनपुर से जुड़े होने के संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। कस्टम विभाग वाराणसी के उप निरीक्षक केशव सिंह के अनुसार शहर के रासमंडल स्थित फार्मा ट्रेडिंग कंपनी, स्टेशन रोड पर स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी और आसपास की कई दवा दुकानों पर छानबीन की गई। फेंसाड्रिल समेत कुछ अन्य प्रतिबंधित दवाइयां जिनका इस्तेमाल लोग नशे के रूप में कर रहे हैं, ऐसी दवाओं को बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के ही बेचा जा रहा था।कस्टम विभाग की टीम ने मेडिकल एजेंसियों के गोदामों में भी छानबीन की। छापेमारी की खबर लगते ही दवा की कई दुकानों के शटर बंद हो गए। लोग एक दूसरे से फोन पर टीम की लोकेशन लेते रहे। टीम में एसएन भटनाकर और उप निरीक्षक केएम यादव शामिल थे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़