प्रतिबंधित दवा के कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा, 10 लाख की….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने प्रतिबंदित दवाओं के कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है जो दुर्ग सहित अन्य जिलों में घूम-घूमकर प्रबंधित दवाओं की सप्लाई करते थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि वे दिल्ली से दवाइयां मंगवाते थे और उन्हें भिलाई-दुर्ग के अलावा आसपास के जिलों में खपाते थे।

पकड़े गए चारों आरोपित में से तीन प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करने शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित अमृत देवांगन उर्फ रिंकू, सुनील भोई, अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जांच में पता लगा कि उन्होंने जुनवानी रोड स्थित जेजे इंटरप्राइजेस के मनोज कुमार रमानी से उक्त दवाइयां खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार रमानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित मनोज रमानी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि नशीली दवाइयों को रखने के लिए उसने जेवरा सिरसा में एक किराये को मकान ले रखा था। वहां पर पूरी दवाइयां स्टॉक करता था और कार से घूम-घूमकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने मनोज की कार की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित दवाइयों की पेटियां मिलीं। पुलिस ने कार और किराये के गोदाम को सील कर दिया है। वहीं गोदाम व कार में रखे प्रतिबंधित दवाओं की भी जब्ती बनाई। आरोपितों के पास से 60 पेटी में रखी प्रतिबंधित आरटीएक्स केयर कोडिन सिरप की 7200 नग शीशियां, 19 डिब्बा अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद किया गया। जब्त दवाइयों की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़