प्रतिबंधित दवा ले जाते तीन गिरफ्तार, रिमांड पर लिए

सिलीगुड़ी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो में छुपाकर ले जा रहे प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विवेक छेत्री, नरेंद्र गुरुंग और पप्पू घोष हंै। नरेंद्र और विवेक दोनों मालबाजार के निवासी है, जबकि पप्पू घोष शरद पल्ली भक्तिनगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार बोलेरो संख्या डब्ल्यूबी 74 एपी 2983 से प्रतिबंधित 335 बोतल कफ सिरप और 3120 नशीली टेबलेट बरामद की हैं। जांच में पुलिस ने इन लोगों के पास से 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है। बोलेरो में नशीली टेबलेट और ड्रग्स छुपाकर सिलीगुड़ी से मालबाजार ले जाया जा रहा था। भक्ति नगर थाना की पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है। पूछताछ के बाद इससे जुड़े ओर लोगों को पकड़ा जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी