प्रतिबंधित दवा विनसिरेक्स की 30 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार 

रोहतक (हरियाणा)। रोहतक पुलिस की सीआईए-1 की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी अपराध शाखा प्रथम निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि सीआईए-1 की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि नशीली दवाइयों का अवैध धंधा करने वाला युवक नशीली दवाइयां लेकर करतारपुरा से सति सांई मंदिर होते हुए गौड़ कॉलेज की तरफ जाएगा। सीआईए-1 की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए इन्द्रा कालोनी के पास एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ पर युवक की पहचान गांव लोहचब (जिला जीन्द) हाल इन्द्रा कालोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 100 एम.एल. की 30 बोतल विनसिरेक्स की बरामद हुई। आरोपी युवक प्रतिबंधित दवाइयों के संबंध में लाइसेंस/परमिट पेश नहीं कर सका। युवक के खिलाफ थाना शहर रोहतक में अभियोग संख्या 799/19 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि आरोपी सोनू की ससुराल करतारपुरा इन्द्रा कालोनी में है। उसका साला नशीली दवाइयों का अवैध धंधा करता है। आरोपी सोनू अपने साले से नशीली दवाइयां लेकर आया था। आरोपी सोनू नशा करने वाले युवकों को नशीली दवाइयां सप्लाई करने का काम करता है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक