16 हजार में लिंग जांच करती महिला डॉक्टर गिरफ्तार

पलवल (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मथुरा के कोसीकलां (यूपी) स्थित गोस्वामी अस्पताल की महिला डॉक्टर और उसके सहयोगी कर्मचारी को लिंग परीक्षण करने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला ग्राहक से लिए गए रुपए भी डॉक्टर के सहयोगी कर्मचारी से बरामद कर लिए हैं। मामले की शिकायत मथुरा जिले के कोसी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पलवल जिला सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिल रही थी कि कोसीकलां (यूपी) के आर्य नगर स्थित गोस्वामी अस्पताल की महिला डॉक्टर अंजू गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु का अवैध रूप से लिंग परीक्षण करती है। इस मामले में डॉक्टर अंजू का साथ उसके अस्पताल का कर्मचारी कर्मबीर उर्फ राजबीर (निवासी कालेन जिला मथुरा) देता है।
सिविल सर्जन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उपसिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में दूधौला से एलएमओ डॉक्टर संतोष, कृष्ण कुमार, महिला ग्राहक सुषमा व पंकज को शामिल किया गया। टीम 24 नवंबर की दोपहर बाद कोसीकलां बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां के विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा गया और सुषमा व पंकज को आपस में भाई-बहन बनाकर उन्हें 500-500 के 50 नोट यानी कुल 25 हजार रुपये दिए गए और अल्ट्रासाउंड के लिए गोस्वामी अस्पताल में भेजा गया।
सिविल सर्जन ने बताया कि योजना के अनुसार पंकज व सुषमा गोस्वामी अस्पताल पहुंचे और कर्मचारी राजबीर उर्फ कर्मबीर से संपर्क कर लिंग परीक्षण के लिए कहा। कर्मबीर उर्फ राजबीर ने इसके लिए 16 हजार रुपये की मांग की तो पंकज ने टीम द्वारा दिए गए 16 हजार रुपये कर्मबीर उर्फ राजबीर को दे दिए। इसके बाद कर्मबीर ने डॉक्टर अंजू से मिलकर सुषमा का अल्ट्रासाउंड करा दिया। इसी बीच बाहर मौके पर खड़ी टीम भी इशारा पाकर अस्पताल के अंदर पहुंच गई और महिला डॉक्टर अंजू व कर्मबीर उर्फ राजबीर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कर्मबीर उर्फ राजबीर की जेब से दिए गए रुपए बरामद हुए। अल्ट्रासाउंड फार्म की जांच की गई तो डॉक्टर अंजू ने सुषमा की जगह महिला का नाम कमला लिखा था। टीम ने मथुरा जिले की कोसी कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक