प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

लहेरियासराय। नशीली दवा बिक्री और खरीद का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। लगतार प्रशासन छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशीली दवा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बेंता ओपी क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामदगी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रभात कुमार व ओम फार्मास्यूटिकल के मालिक मंजेश अमित शामिल हैं। मंजेश अमित ओम फार्मा के लाइसेंसधारी ऋचा श्रीवास्तव के पति हैं।

मंजेश अमित ही दुकान का संचालन करते थे। इस कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस व औषधि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा मिलने से खबर लिखे जाने तक दवा का मिलान किया जा रहा था। दवा का फाइनल मिलान नहीं होने के कारण अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि रात तक दवा का मिलन हो जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी। सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम से ओम फार्मा का लाइसेंस है। ऋचा श्रीवास्तव के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा भी कई दवा विक्रेताओं को चिह्नित किया गया है। उसके विरुद्ध भी कार्रवाई चलती रहेगी। मालूम हो कि एसएसपी बाबू राम की अगुवाई में सिटी एसपी ने पुलिस बल व औषधि विभाग के सहयोग से प्रतिबंधित दवा विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की। इसमें प्रभात कुमार के घर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद हुई थी। उनके घर से आठ लाख 23 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। प्रभात कुमार के पास दवा का कोई लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने ओम फार्मा पर भी कार्रवाई की। वहां से भी प्रतिबंधित दवा बरामद हुई।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त