प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने का आरोपी दबोचा

फिल्लौर (पंजाब)। हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने नाका लगाकर प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोपी युवक को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 410 इंजेक्शन बरामद गए हैं। आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हाउसिंग बोर्ड चौकी में तैनात एएसआई सतबीर सिंह, एचसी सुरेश कुमार व एसपीओ पवन कुमार ने बताया कि वह सुभाष पार्क के पास टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान पंजाब नंबर की बाइक पर आरोपी नाके की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस चैकिंग को देखकर आरोपी बाइक व बैग को मौके पर छोडक़र जब भागने लगा तो उसे पीछा करके पकड़ लिया गया। बैग की जब जांच की गई तो बैग के अंदर से 190 ब्रुफेन इंजेक्शन व 220 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। मामले की जानकारी तुरंत ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार को दी गई। जांच- पड़ताल के दौरान पकड़े गए इंजेक्शन प्रतिबंधित पाए गए। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए