प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल समेत युवक गिरफ्तार

साढौरा। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल समेत युवक को गिरफ्तार करने में साढौरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पहाड़ीपुर नाका समीप सुल्तानपुर गांव निवासी मुन्नी लाल उर्फ पोला से 312 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत साढौरा पुलिस ने 312 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल एसआई सतपाल, एएसआई सतबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अनिल कुमार, मनदीप व संजीव कुमार को गश्त के दौरान एक युवक के पास नशीले कैप्सूल होने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ीपुर नाका समीप मुन्नी लाल उर्फ पोला को जांच के लिए रोका। पुलिस ने नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में मुन्नी लाल उर्फ पोला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 312 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल मिले। जिले के दवा नियंत्रक अधिकारी बिंदु धीमान से इन कैप्सूल की जांच कराई गई। बिंदु धीमान ने इन कैप्सूल को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बताया।

इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुन्नी लाल उर्फ पोला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी मुन्नी लाल उर्फ पोला को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची