प्रतिबंधित सिरप सप्लाई करने जा रहे 3 लोग गिरफ्तार 

सीधी (मध्य प्रदेश)। पुलिस ने नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 62 हजार रुपये कीमत की नशीली दवाएं जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी बोरे में नशीली सिरप भरकर मऊगंज की ओर से आ रहे थे। सूचना के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपी बाइक पर थे और बोरी में नशीली दवाओं को छिपा रखा था। उनके पास सफेद रंग की बोरी में ऑनरेक्स कंपनी की नशीली कफ सिरप मिली, जिसके संबंध में वैध कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। बाइक सवार तीनों आरोपियों के नाम सभाजीत जायसवाल पिता मुन्ना जायसवाल (उम्र 19 वर्ष) निवासी उमरी माधो थाना मऊगंज, राजकुमार जायसवाल पिता महेश जायसवाल (उम्र 21 वर्ष) निवासी उमरी माधव थाना मऊगंज व श्याम बिहारी मिश्रा पिता रामाश्रय मिश्रा (उम्र 38 वर्ष) निवासी पटपरा थाना कमर्जी बताए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट 1949 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी