प्रतिबंधित 495 नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए गाड़ाघाट रोड पर घूम रहा एक युवक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 495 नग अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। जब्त किए गए इंजेक्शन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

ग्राहक की तलाश में था आरोपी युवक

थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि माइनस कॉलोनी बिश्रामपुर निवासी सत्यनारायण कुमार जायसवाल मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए गाड़ाघाट रोड में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

डेढ़ लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन मिले

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की मोटरसाइकल की तलाशी लेने पर एक थैले में रखे हुए 495 नग अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले। इनकी कीमत 150000 रुपये आंकी गई है।

आरोपी युवक के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR