प्राइवेट अस्पतालों में अवैध दवा कारोबार का जोर

रोहतक। हरियाणा में इस वक्त प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का बोलबाला है। हर जिले में कई नए और पुराने बड़े अस्पताल बन चुके है, जो अच्छा खासा कमा भी रहे है। नियमों को ताक पर रखकर इन अस्पतालों में काम हो रहा है, जो मरीजों के साथ एक तरीके का धोखा है।

इन अस्पतालों में चल रही केमिस्ट शॉप में भी बड़े कारोबारियों से डील हो रही है। अब 60-60 लाख रूपए की पगड़ी पहुंचना आम हो गया है। इसमें खास बात ये है कि निजी अस्पतालों में बिना बिल के सारा काम हो रहा है।

निजी अस्पतालों में डायगनोस्टिक सिस्टम में भी बड़ा झोलमाल है। जिन केमिस्ट की दुकानों का लाइसैंस लिया गया है वे निर्धारित 180 वर्ग मीटर के दायरे से कम हो चुकी हैं। तो जिन फार्मासिस्टों के नाम से लाइसैंस लिया गया है वो यहां कभी दिखाई नहीं देते। छापेमारी होती है तो काम पर गए है, ये बता दिया जाता है।

प्रदेश के निजी अस्पतालों का हाल ऐसा है कि कुछ अस्पतालों में डिस्पेंसिंग के नाम पर दवाइयां बेची जा रही हैं। एमसीआई के नार्मस के मुताबिक कोई भी डाक्टर जीवन रक्षक दवाइयों के अलावा अन्य दवाइयां अपने नाम से नहीं खरीद सकता। लेकिन अस्पताल के नाम से बिल बनवाए जा रहे हैं। दुख की बात है कि ये सब हो रहा है और देखने व जांच करने वाला कोई नहीं है।

जिस विभाग को जांच करनी चाहिए, उस संबंधित विभाग एफडीए के पास स्टाफ ही नहीं है। बहुत से अस्पताल तो ऐसे हैं जिनके डाक्टरों ने फार्मा कंपनियों से जानबूझकर प्रोपगेंडा दवा बनवाई है जो केवल वहीं मिल सकती है वह भी महंगे दामों पर। इन सब के बीच कोई पीस रहा है तो वो गरीब मरीज है, जिसको इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल आना ही पड़ रहा है क्योंकि सरकारी अस्पताल के हालात कैसे है ये सभी जानते है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 16 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज