प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में नशीली दवा का धंधा, सप्लायर गिरफ्तार

भागलपुर (बिहार)। एक डॉक्टर के मकान से नशीली दवाइयां बरामद होने का मामला सामने आया है। शहर के लाइन बाजार के बिहार टॉकिज रोड के एक डॉक्टर के मकान पर पूर्णिया पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने 3200 बोतल एसकफ नामक प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। पुलिस ने सप्लायर व मरंगा बिन्द टोली के अमर कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 80 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अमर मूलत: अररिया के हसनपुर गांव का रहने वाला है। वह प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में डॉ. राजीव रंजन के मकान में बनी दुकान में नशीली दवा का कारोबार कर रहा था। वह झारखंड से नशीली दवा की खेप लाकर सीमांचल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 3200 बोतल कफ सिरप, 80 हजार नकद, एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, तीन जिन्दा गोली, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में उसने गिरोह के बारे में राज उगले हैं। उस दिशा में पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस डॉक्टर के मकान से प्रतिबंधित दवाइयां जब्त हुई हंै, उसका भी पुलिस सत्यापन करेगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन