प्रोक्सीवोन कैप्सूल की तस्करी में युवक गिरफ्तार

यमुनानगर। उत्तरप्रदेश से हरियाणा में नशीली दवा प्रोक्सीवोन कैप्सूल की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर कुछ नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां लेकर उत्तर प्रदेश की ओर से आकर अम्बाला की तरफ जाएगा। सूचना के आधार पर एएसआई राजेंद्र कुमार, सुनील, धर्मवीर व अनूप की टीम का गठन किया गया। टीम ने रक्षक विहार नाके पर जाकर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद जगाधरी बस स्टैंड की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसकी तलाशी में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार को बुलाया गया, जिन्होंने आकर दवाइयों की जांच की। जांच में पता लगा कि व्यक्ति प्रोक्सीवोन के 493 कैप्सूल लिए हुए था। इतनी अधिक मात्रा में यह दवाइयां ले जाना प्रतिबंधित है। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शोंदे बांस निवासी गुलशन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज जोगिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से ही यह दवाइयां लेकर आया था और गांव कैल के पास किसी व्यक्ति को देनी थी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश