प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स बेचने वालों के लिए जरूरी खबर, अब करना होगा

नई दिल्ली। प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स बेचने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। सरकार इनकी अवैध तरीके से बिक्री पर लगाम कसने जा रही है। अब अधिकृत मेडिकल प्रमाणपत्रों के बिना या भ्रामक लेबलिंग दावों के साथ प्रोटीन सप्लीमेंट्स, पाउडर और शेक बेचे नहीं जा सकेंगे।

प्रोटीन पर सख्त नियम लागू करेगा एफएसएआई

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएआई) प्रोटीन सप्लीमेंट्स पर सख्त नियम जारी करने के लिए तैयार है। दरअसल, जांच में पता चला है कि दर्जनों प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स स्टोर शेल्फ, जिम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर झूठे और भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बाजार में अनेक प्रोटीन उत्पाद हैं जो फायदे से ज्यादा हानि पहुंचा रहे हैं। सख्त नियम बनाकर लोगों के स्वास्थ्य को कोई नुकसान होने से बचाया जाएगा। ऐसे कई उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लग सकता है जो नए नियमों को पूरा नहीं करते हैं।

प्रोटीन उत्पादों पर गलत लेबलिंग आम बात

मैक्स हेल्थकेयर के एंडोक्रिनोलॉजी और डायबिटीज के चेयरमैन डॉ. अंबरीश मिथल का कहना है कि प्रोटीन उत्पादों पर गलत लेबलिंग आम बात है। ऐसे उत्पादों में क्या शामिल है? यह हमें नहीं पता लग पाता। अगर किसी का नियमित आहार प्रोटीन की जरूरतों को पूरा नहीं करता है, तो वह प्रोटीन सप्लीमेंट ले सकता है। इसके लिए सीमित मात्रा और नियमन और चिकित्सा मार्गदर्शन जरूरी है।

स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के सह-संस्थापक कुणाल बहल ने प्रोटीन सप्लीमेंट के बारे में कहा था कि मैंने प्रसिद्ध घरेलू ब्रांड का इस्तेमाल किया। लेकिन दो माह के भीतर इसने मेरे लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर दीं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन