फर्जी टीकाकरण करने वालों को पुलिस के हवाले किया

पलवल। जिले के गांवों में हेपेटाइटिस बी व टायफायड की बीमारी का फर्जी टीकाकरण करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जिले के गांवों में अवैध तरीके से आशा वर्करों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को हेपेटाइटिस बी व टायफायड की बीमारी का टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से एक इंजेक्शन के 50-60 रुपए लिए भी लिए जा रहे है। जानकारी अनुसार कस्बा हसनपुर में आगरा की न्यू लोकप्रिय जनकल्याण सेवा संस्थान के दो युवक आशा वर्करों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को हेपेटाइटिस बी व टायफायड की बीमारी का फर्जी टीकाकरण करते मिले। लोगों ने इस बारे में जब जिला चिकित्सा अधिकारी से जानकारी मांगी। जब लोगों को पता चला कि सरकार की तरफ से इनको कोई मंजूरी नहीं है तो उन्होंने टीका लगाने वाले युवकों को घेर कर पुलिस के हवाले कर दिया। पलवल के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि काफी समय पहले अनुमति दी गई थी। फिलहाल किसी को टीकाकरण करने की अनुमति नहीं है तथा इस तरह से पैसे लेकर कोई भी टीकाकरण नहीं कर सकता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी