फर्जी डॉक्टरों की होगी धरपकड़ 

हनुमानगढ़। भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम पीसीपीएनडीटी सैल की तर्ज पर झोलाछाप डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक टीम का गठन किया गया है, जो जिले में फैले ऐसे नीम-हकीमों की लिस्ट तैयार कर उनकी धरपकड़ करेगी। इस बारे में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप तनेजा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों पर छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों के झोलाछाप नीम-हकीमों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विभाग की इस प्रक्रिया से जहां पीलीबंगा तहसील में फैले सैकड़ों झोलाछाप डॉक्टर्स की नींद उड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इन्हें दवा सप्लाई करने वाले विक्रेताओं की कार्यप्रणाली भी संदेह के दायरे में है। इस संबंध में विभाग ने अपने स्तर पर पुख्ता जानकारियां जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार कस्बे के पॉश इलाकों में बैठकर ऐसे डॉक्टर अपने वारे-न्यारे करने में लगे हुए हैं। यहां तक कि इन झोलाछाप डॉक्टर्स को बड़ी-बड़ी कंपनियां आकर्षक प्रलोभन देकर विदेशों की भी सैर करवाती हंै। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरुण चमडिय़ा ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। ये टीम इन झोलाछाप डॉक्टर्स के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज