फर्जी डॉक्टर का एक और अस्पताल सील, आरोपी स्टाफ समेत फरार

अहमदाबाद। फर्जी डॉक्टर का एक और मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल सील किया गया है। आरोपी फर्जी डॉक्टर मेडिकल उपकरण लेकर अपने स्टाफ के साथ फरार हो गया है।

यह है मामला

अहमदाबाद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेष परमार ने पिछले दिनों फर्जी चिकित्सक डा. मेहुल चावडा के बावला तालुका के केराला गांव में अवैध अनन्या हॉस्पिटल को सील किया था। टीम ने उसी के सामने चल रहे अन्य मल्टीस्पेशियलिटी मोरैया हास्पिटल पर भी छापेमारी की। हालांकि, इस कार्यवाही से पहले फर्जी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

अहमदाबाद जिले के बावला तालुका के केराला गांव में मेहूल चावड़ा नामक फर्जी डॉक्टर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा था। इलाज के नाम पर यह फर्जी डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। साथ ही लाखों रुपये की अवैध कमाई करने में जुटा था।

मरीज का इलाज करते समय फर्जी डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मरीज का इलाज करता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो मरीज के परिवार ने बनाया था। इनकी बेटी को इलाज के लिए अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल एडमिट किया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई हुई थी।

इस वायरल वीडियो की जांच के आदेश जारी हुए और मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. शैलेश परमार की अगुवाई में टीम ने पुलिस के साथ अनन्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर रेड की। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। अब फर्जी डॉक्टर का एक और मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल सील किया गया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त