फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर रेड, भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की

रायपुर। फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी की गई और बिना लाइसेंस के रखी भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला रायपुर की टीम ने आरंग के नरदहा में की। टीम ने क्लीनिक से 77 प्रकार की दवाइयां बरामद की हैं और टीम दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह है मामला

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचनाएं मिल रही थी कि झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज गलत ढंग से किया जा रहा है। मरीजों के इलाज के नाम पर ये उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना के तहत औषधि निरीक्षक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। टीम ने आरंग ब्लॉक में स्थित नरदहा गांव में संचालित लाइफ केयर क्लीनिक का निरीक्षण किया, जिसे झोलाछाप डॉक्टर नीलकमल साहू संचालित कर रहा था। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में 77 विभिन्न प्रकार की दवाइयां क्लीनिक से बरामद की।

आरोपी ने बताया कि उक्त दवाइयों को रायपुर स्थित मेडिकल एजेंसियों से खरीदा गया है। मौके से खरीदी बिल, लेनदेन से संबंधित रजिस्टर, डायरी भी बरामद की हैं। उक्त दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मौके पर बरामद दवाओं में से दो औषधियों के सैंपल लिए गए हैं।

बरामद दवाइयों में 77 प्रकार की औषधियां जिसमें टीबी की दवाई पोटेंट एन्टिबायोटिक, स्टेरायड आदि शामिल हैं। इन दवाओं की बाजारी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन