फर्जी फार्मासिस्ट पर एफआईआर दर्ज

मुम्बई। देशभर में फार्मासिस्ट का प्रमाण-पत्र पाने के लिए लोग भिन्न-भिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं परंतु राज्य फार्मेसी कौंसिल की सजगता के चलते उनके मंसूबे अक्सर पूरे नहीं हो पाते। ऐसे ही एक मामले में फर्जी तौर पर फार्मासिस्ट का प्रमाण पत्र हासिल करने के प्रयास में आरोपी महिला अहीर रोहिणी प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी अनुसार वर्ष 2015 में अहीर रोहिणी प्रदीप नामक महिला ने डिप्लोमा इन फार्मेसी का प्रमाण-पत्र लेने के लिए महाराष्ट्र स्टेट फार्मेसी कौंसिल को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस बारे में महाराष्ट्र स्टेट फार्मेसी कौंसिल की रजिस्ट्रार शैली एस माशल ने बताया कि आवेदन पत्र मिलने पर आवेदकों के प्रमाणपत्रों की सत्यता परखने के बाद ही उन्हें डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रमाण पत्र जारी करती है। उन्होंने बताया कि अहीर रोहिणी प्रदीप के दस्तावेज भी सत्यता परखने के लिए आचार्य एंड बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी बेंगलुरु को प्रेषित किए गए थे। वहां से काउंसिल को सूचित किया गया कि अहीर रोहिणी प्रदीप ने उक्त कॉलेज में कभी शिक्षा ग्रहण नहीं की।

अत: यह दस्तावेज आधारहीन हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र स्टेट फार्मेसी कौंसिल ने अहीर रोहिणी प्रदीप के खिलाफ पुलिस में भारतीय दंड विधान 420, 465, 466, 468, 471, 529 के तहत मामला दर्ज करवा दिया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई को अमल में लाने की प्रक्रिया में जुटी है। रजिस्ट्रार ने बताया कि गत 5 वर्षों में करीब 10 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। उन सबके खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के महाराष्ट्र दौरे के दौरान महाराष्ट्र स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश थाम ले ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर फर्जी फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन में हो रहे गड़बड़झाले पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। कैलाश थाम ने फार्मासिस्टों को एथिकल के स्थान पर जेनेरिक मेडिसिन रोगी को उपलब्ध करवाने की सक्षमता प्रदान करने की मांग की।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई