बिना कम्पनी व मार्का के लाखों की दवा ले जाते तीन गिरफ्तार

आबू रोड। रीको पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक जीप से भारी मात्रा में बिना कंपनी व लेबल मार्का की दवाइयां बरामद की हैं। करीब 3.60 लाख रुपए कीमत की गोलियों के साथ पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सिरोही औषधि नियंत्रण अधिकारी पुष्पा सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर बरामद गोलियों को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने का अंदेशा होने के चलते इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।  थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा के अनुसार अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत टीम ने मावल पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान आबू रोड की तरफ से आ रही एक जीप में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से बिना कंपनी-लेबल मार्का और बिल्टी, बिल व लाइसेंस के अगैर 8 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 12 हजार प्लास्टिक के पाउच (प्रत्येक पाउच में 30-30 गोलियां) पाई गई। कट्टों में भरी गोलियों के पाउच को जांच के लिए धारा 102 सीआरपीसी में जब्त किया गया। वाहन चालक के पास वाहन के कोई कागजात नहीं होने से धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया। आरोपी बड़ौद जिला बाघपथ उत्तरप्रदेश के सुशील पुत्र कलीसिंह जोगी, संजीव कुमार पुत्र विरेंद्र सिंह जोगी व पंकज पुत्र मांगीलाल जोगी को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। दवाइयां गुजरात की तरफ शक्कर के कट्टों में पैक करके ले जाई जा रही थी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त