फार्मासिस्टों ने सीएमओ आवास पर दिया धरना, तब मिला नियुक्ति पत्र

बलिया (उप्र)। फार्मासिस्टों ने नियुक्ति पत्र न दिए जाने के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास पर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे। इसके बाद सीएमओ ने नियुक्ति पत्र तत्काल जारी करने का आदेश अधिकारियों को दिया। इस दौरान आक्रोशित फार्मासिस्टों ने बड़े अधिकारियों के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा तीन बार में फार्मासिस्टों की नियुक्ति का पत्र आया। पहला नियुक्ति पत्र नौ सितंबर 2019 को सीएमओ कार्यालय में आ गया। इसके बाद दूसरा नियुक्ति पत्र 30 सितंबर तथा तीसरा नियुक्त पत्र चार अक्तूबर को आया। इसे पाने के लिए कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्घार्थनगर के 15 फार्मासिस्ट तीन-चार दिन से बलिया में आकर सीएमओ कार्यालय व आवास पर बड़े बाबुओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हंै। इसके बावजूद बड़े बाबू मामले में ढील दे रहे हंै। जैसे ही इसकी जानकारी फार्मासिस्ट संघ, संविंदा व बेरोजगार फार्मासिस्ट संघों को हुई। वे लोग दर्जनों की तादात में सीएमओ आवास पर शाम धमक गए और धरना देने लगे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में तैनात दो बाबुओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। बड़े बाबुओ द्वारा कहा गया कि अगले दिन आकर अपना नियुक्ति पत्र ले लेना। इस पर फार्मासिस्ट आग बबूला हो गए और कहा कि जब तक 15 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता है, तब तक कोई भी फार्मासिस्ट यहां से नहीं जाएगा। जिसके बाद नियुक्ति पत्र देने के लिए टाइप होना शुरू हो गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट मलय कुमार पांडेय, अशोक सिंह, शैलेश तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, अध्यक्ष योगेंद्र नाथ पांडेय, मंत्री अरूण सिंह, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस बारे में सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि सभी फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट