फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

यमुनानगर। वेतन विसंगति व अन्य मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। फार्मासिस्टों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हड़ताल पर जाने से जन्म प्रमाण पत्र, विकलांगता सर्टिफिकेट व मेडिकल बिल बनाए जाने जैसी सुविधाएं प्रभावित हो गई। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि यहां पर 14 फार्मासिस्ट हैं। उनकी जगह पर ठेके पर रखे कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। हड़ताल से निपटने के पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे। गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान सुदेश सहोता ने बताया कि गत वर्ष 21 फरवरी को भी सीएम के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जहां पर मांगों को लेकर सहमति बनी थी। बाद में सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। पिछले दिनों भी फार्मासिस्ट करनाल में जुटे थे। जहां पर सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है। इस दौरान नरेंद्र कौशल, रजनी बाला, रमेश कुमार, राजकुमार वर्मा, बलवान सिंह, अंशु मेंहदीरत्ता, मीनू कालड़ा, रमा, कमल सैनी, मनोज, बृजेश पांचाल भी मौजूद रहे।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी