फार्मासिस्ट करेंगे जन आंदोलन

जोगेंद्रनगर (हप्र.)। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट को वेतनमान के मामले में दोहरे मापदंड अपनाने पर प्रदेश फार्मासिस्ट महासंघ ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। प्रदेश के आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से एलोपेथिक फार्मासिस्ट की तर्ज पर वेतनमान देने की मांग की है। यही नहीं, मांगों की अनदेखी करने पर प्रदेश आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने जन आंदोलन की भी चेतावनी दे डाली है। जिला आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ मंडी के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट वर्ग को शुरुआती वेतनमान दस हजार 300 और आखिरी 34 हजार 800 में ग्रेड पे 4200, वहीं चीफ फार्मासिस्ट को 4600 ग्रेड पे दिया जा रहा है। लेकिन आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट को शुरुआती 5910 आखिरी 20 हजार तथा ग्रेड पे तीन हजार क्रमश: मुख्य फार्मासिस्ट को दस हजार तीन सौ और 3800 ग्रेड पे देकर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। सरकार की इस कार्यप्रणाली से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भडक़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही विभागों में तैनात फार्मासिस्ट उपचार के दौरान मरीजों को एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उसके बावजूद वेतनमान पर अलग-अलग मापदंड आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के लिए एक धोखा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत